दो साल की बच्ची व मां का कुएं में मिला शव

चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में एक 2 साल की बच्ची के साथ महिला का कुंडेर मार्ग पर कुएं मेंं मिला शव

 दो साल की बच्ची व मां का कुएं में मिला शव
सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में सोमवार रात्रि को एक 2 साल की बच्ची के साथ महिला का शव कुंडेर मार्ग पर कुएं में मिला। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। यह महिला अपनी 2 साल की बालिका के साथ घर से 2 किलोमीटर दूर कुएं में जाकर कूद गई थी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में सोमवार रात्रि को एक 2 साल की बच्ची के साथ महिला का शव कुंडेर मार्ग पर कुएं में  मिला। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। यह महिला अपनी 2 साल की बालिका के साथ घर से 2 किलोमीटर दूर कुएं में जाकर कूद गई थी। जिससे दोनों की मौत हो गई। सुबह चौथ का बरवाड़ा सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के भाई काडूराम ने इसकी रिपोर्ट चौथ का बरवाड़ा थाने में दी है। मामले में प्रशासन और परिवार घटना का मुख्य कारण नहीं बता पा रहे है। जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी एवं गृह क्लेश की घटना से इसकी संभावना जताई जा रही है। बाबूड़ी पत्नी दिलखुश गुर्जर निवासी कुमारिया सुबह 10 बजे अपने घर से 2 साल की बच्ची अर्पिता को लेकर निकली थी। परिवार जनों ने बताया कि शुरू में उन्होंने सोचा कि वह खेत पर या अन्य जगह पर गई है।

शाम तक जब घर पर नहीं लौटी तो ग्रामीणों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान घर से 2 किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं पर एक महिला ने उसे उस ओर जाते देखा था। जिस पर कुएं में कूदने की आशंका के चलते उसकी तलाश की। जिसके बाद रात करीब 9.30 बजे बच्ची और उसकी मां का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान शव को बाहर निकालने वाले कन्हैया लाल गुर्जर ने बताया कि जब शव को बाहर निकाला गया तो मां एवं बच्ची दोनों एक कपड़े से बंधे हुए थे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।


पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया: सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड का गठन कर दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मृतका के भाई की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की रिपोर्ट दी गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की हत्या या अन्य प्रकार की आशंका अभी तक पुलिस को नहीं बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के आशंका की रिपोर्ट दी है। परिजनों से रिपोर्ट लेने और लोगों से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिजन जो भी रिपोर्ट देंगे उन सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।


Post Comment

Comment List

Latest News

लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 11 दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' आयोजित...
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार
बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 271 चालकों के खिलाफ कार्रवाई
नशे के धंधे से कमाई, अब संपत्ति पर कार्रवाई… फरार तस्कर को बड़ा झटका
भाजपा की कोशिशें नाकाम? खेड़ा बोले- हर हाल में होगा दिल्ली चलो मार्च
जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष का काउंटडाउन शुरू, दीपावली पर दिखेगी विरासत की झलक