बारिश से आवासों व दुकानों में भरा पानी: खतरे के निशान पर पहुंची चंबल नदी, एनडीआरएफ की टीम तैनात

नदी किनारे वाले गांव में दहशत का माहौल

बारिश से आवासों व दुकानों में भरा पानी: खतरे के निशान पर पहुंची चंबल नदी, एनडीआरएफ की टीम तैनात

प्रशासन द्वारा  एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है एवं बार-बार गांव वालों को नदी किनारे पर नहीं जाने के लिए चेतावनी दी जा रही है।किनारे पर नहीं जाने के लिए चेतावनी दी जा रही है।

सवाई माधोपुर। विगत रात आई मूसलाधार बारिश से मानसरोवर बांध ओवरफ्लो होने के कारण जिले के टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे पर पानी के तेज वहाब के कारण बोदल के पास पुलिया का एक हिस्सा पानी में बह गया, जिसके कारण खंडार एवं शिवपुर मार्ग का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। जिला कलेक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित उच्च अधिकारियों ने मौके का फीडबैक लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल एवं खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर झाड़ आदि कटवाकर रास्ते को रुकवाया, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो सके। चंबल नदी का निशान खतरे के निशान के पास पहुंच गया, जिससे नदी किनारे वाले गांव में दहशत का माहौल हो गया। प्रशासन द्वारा  एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है एवं बार-बार गांव वालों को नदी किनारे पर नहीं जाने के लिए चेतावनी दी जा रही है।

मूसलाधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। सवाई माधोपुर मुख्यालय के शहर में दुकानों और मकान में पानी भर गया। रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी आने से जलमग्न हो गई। लटिया नाले में पानी के उफान के चलते उसके किनारे पर रहने वाले एवं निचली बस्तीयों के घरों में 2 से 5फीट पानी चला गया। साथ ही पशुधन की भी हानि हुई। मूसलाधार बारिश के कारण जिले कई ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए हैं और उनका जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। किसान लोग खेतों में फंस गए थे, जो पानी उतरने के बाद अपने आवासों में वापस आए। प्रशासन द्वारा कई जगह रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। विधायक डॉ. किरोडी लाल मीणा सवाई माधोपुर पहुंचे एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला