रणथंभौर अभ्यारण की बालेर रेंज के अंतर्गत तीन लक्कड़बग्घा(जरख) की संदिग्ध मौत

शुक्रवार को मृत जरख को उठाकर वनकर्मी व होमगार्ड जंगल में उठाकर क्यो ले गए?

रणथंभौर अभ्यारण की बालेर रेंज के अंतर्गत तीन लक्कड़बग्घा(जरख) की संदिग्ध मौत

अभयारण्य की बालेर रेंज के कैलादेवी मंदिर के समीप शनिवार को 3 लक्कड़बग्घा(जरख) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।

रणथंभौर। अभयारण्य की बालेर रेंज के कैलादेवी मंदिर के समीप शनिवार को 3 लक्कड़बग्घा(जरख) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह मॉर्निंग वॉक एवं मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों की नज़र मृत जरख पर पड़ी नज़र पड़ने के बाद मृत वन्यजीव के पास पहुंचे। कस्बे के लोगों ने मृत लक्कड़बग्घा (जरख) का मृत शव देखकर भयभीत हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बालेर रेंज वनकर्मियों को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम एवं पशुचिकित्सा के कार्मिक मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर मृत लक्कड़बग्घा (जरख) के अलग-अलग कटीली झाड़ियों के पास से उठाकर तीन मृत लक्कड़बग्घा के दो नर एवं एक मादा के शवों को कब्जे में लिया। वन विभाग के अनुसार वन्यजीव लक्कड़बग्घा (जरख) के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नही मिले है। संभावित रूप से किसी  बीमारी या संक्रमण के चलते तीनों वन्यजीवों जरख की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभी तक तीनों जरख की मौत का संदिग्ध माना जा  रहा है। बालेर रेंज के वनकर्मियों ने बताया कि इस मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी पुष्टि हो सकेगी।  तीनों मृत लकड़बग्घा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सवाई माधोपुर भिजवाया दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व एक लक्कड़बग्घा की मौत गुरुवार रात को हो चुकी थी। दो लक्कड़बग्घा की मौत शुक्रवार रात्रि हो गई हुई है। जिसका का पता शनिवार सुबह ग्रामीण लोगों को दिखाई देने पर लगा।  जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बालेर रेंज के वनकर्मियों को दी गई। इस लक्कड़बग्घा की मौतों से कस्बे के लोगों में दहशत फैली हुई है। क्योंकि आए दिन कस्बे में ऐसे वन्यजीवों का मूमेंट बना रहता है। जिसके चलते कभी बड़ा हादसा हो सकता है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित होने का भय बना हुआ रहता है। बालेर रेंज में वन्यजीवों की मौत को छुपाने के लिए यहां तैनात कार्मिकों द्वारा इनको जंगल में ले जाकर डाल दिया जाता है। शनिवार को जरख के दो शव मिलने के बाद, शुक्रवार को जंगल में डालकर आए जरख के शव को भी वन विभाग के कार्मिक मामला उजागर होने पर जंगल से उठाकर शनिवार को मिले दो शवों के साथ पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। जबकि होना ये चाहिए था, शुक्रवार को मृत मीले जरख के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहिए था।

इनका कहना है
बालेर रेंज के अंतगर्त तीन लकड़बग्घा (जरख) के मृत शव मिले है। तीनों वन्यजीवों को सवाई माधोपुर में भिजवाकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।  तीनों वन्यजीवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौतों का खुलासा होगा।
-चौथमल धोबी
कार्यवाहक क्षेत्रीय वनाधिकारी रेंज बालेर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब