कार-स्कूल बस भिड़े चार लोगों की मौत
तीन घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा
रींगस। श्रीमाधोपुर थाना अंतर्गत श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर छीलावाली के निकट एक बाइक को बचाने के प्रयास में स्कूल बस व कार में भिड़ंत हो गई, हादसे में मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को रींगस सीएचसी व निजी अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया, जिनमें से एक युवक ने चोमू के समीप बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके शव को भी रींगस सीएससी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि बस व कार की भिड़ंत में रींगस निवासी अनिल जांगिड़, सुभाष जांगिड़, बागरियावास निवासी बजरंग लाल व एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं घायल रींगस निवासी अजय जांगिड़, सोहन जांगिड़ व बागरियावास निवासी पप्पू वर्मा को जयपुर रैफर किया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग सुचारू करवाया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Nov 2026 19:01:38
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...

Comment List