श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भेंट की एकल कंप्यूटर लैब बस

बालक हर क्षेत्र में शिक्षित हो और हर क्षेत्र में प्रशिक्षित हो।

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भेंट की एकल कंप्यूटर लैब बस
भारतीय ग्रामीण एकल विद्यालय संगठन सम्पूर्ण भारत में कार्य कर रहा है जो कि राजस्थान में इस संगठन की 41 बसे संचालित है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ममता मुंडोतिया, मोटालावास सरपंच प्रभु सिंह गोगावास, मोहनलाल मालविया, पूर्व पार्षद सीताराम मर्मी, श्री श्याम मंदिर कमेटी के रोहित कुमार शर्मा, फायरमैन हरि सिंह चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खाटूश्यामजी। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने एक पहल करते हुए एकल कंप्यूटर लैब बस जिले को भेंट की है। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने एकल कंप्यूटर लेब बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक सपना है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी बालक हर क्षेत्र में शिक्षित हो और हर क्षेत्र में प्रशिक्षित हो। इसके लिए जिन ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उन क्षेत्रों में यह एकल चल कम्प्यूटर लैब बस जो 10 अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर सेट के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी। विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा चालू की गई है। इस मौके पर सांसद ने समाज के हित में प्ररेणा दायक कार्य के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी का आभार जताया। गौरतलब है कि भारतीय ग्रामीण एकल विद्यालय संगठन सम्पूर्ण भारत में कार्य कर रहा है जो कि राजस्थान में इस संगठन की 41 बसे संचालित है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ममता मुंडोतिया, मोटालावास सरपंच प्रभु सिंह गोगावास, मोहनलाल मालविया, पूर्व पार्षद सीताराम मर्मी, श्री श्याम मंदिर कमेटी के रोहित कुमार शर्मा, फायरमैन हरि सिंह चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना