शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी

अंडमान निकोबार दौरे और पर्यावरण को लेकर दिए बयान पर पलटवार

शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी के अंडमान दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले संस्कृति का ‘स’ सीखना चाहिए। वहीं अशोक गहलोत के हॉर्स ट्रेडिंग आरोपों पर पलटवार करते हुए शेखावत ने पूछा कि यदि विधायकों ने करोड़ों रुपये लिए थे तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने गहलोत से जनता के सामने जवाब देने की मांग की।

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अंडमान निकोबार दौरे और पर्यावरण को लेकर दिए उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पहले संस्कृति का '' सीखना चाहिए और उसके बाद ही ऐसी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक चीजों पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए। शेखावत रविवार को यहां सर्किट हाउस में मीडिया से रू--रू हो रहे थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'हॉर्स ट्रेडिंग' वाले बयानों पर कहा कि बंगाल में जनता ने भाजपा को दो-तिहाई से ज्यादा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। ऐसे में वहां भारतीय जनता पार्टी को हॉर्स ट्रेडिंग करने की भला क्या जरूरत पड़ेगी।

उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बंगाल का बहाना बनाकर राजस्थान के एक पुराने जिन्न को बोतल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिछले 10 साल के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को कोई नया दायित्व या पद देने का विचार करता है, ठीक उसी समय उनका रास्ता रोकने के लिए गहलोत साहब इस बोतल से जिन्न को बाहर ले आते हैं। शेखावत ने गहलोत के उस दावे पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए दिए गए और वो वापस भी नहीं हुए, पूछा 44 अगर विधायकों ने पैसे लिए थे, तो क्या वह भ्रष्टाचार की श्रेणी में नहीं आता। मुख्यमंत्री रहते हुए अगर गहलोत साहब को इसकी जानकारी थी, तो उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की। भारत की न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून स्पष्ट कहता है कि अगर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को भ्रष्टाचार की जानकारी मिले और वह कार्रवाई करे तो वह भी कानूनन बराबरी का दोषी है। उन्होंने कहा कि गहलोत साहब को अब जनता के सामने अपना स्टैंड साफ करना चाहिए कि उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की।

 

 

Read More 200 फीट चौराहा हादसे के बाद बड़ा एक्शन, अवैध बसों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत