मुकेश हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और सास ही निकली हत्यारी

मुकेश रोलानिया की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके सास और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया

मुकेश हत्याकांड का खुलासा:  पत्नी और सास ही निकली हत्यारी
20 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मुकेश रोलानिया मिला था सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था।

खाटूश्यामजी। थाना अंतर्गत जालूण्ड से खोरा जाने वाले मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले मुकेश रोलानिया की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके सास और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि 20 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मुकेश रोलानिया मिला था सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। परिवार जनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी व उसकी सास से पूछताछ करने पर विरोधाभास बयान पर पत्नी कविता व मृतक की सास मिंटू देवी व उसके सहयोगी रामदेव रणवां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जांच में सामने आया कि मृतक आदतन शराबी था। शराब पीकर परिवार के साथ में मारपीट करता था उसे तंग आकर पत्नी कविता व उसकी मां मिन्टु देवी ने मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए डेढ़ माह से योजना बनाई जा रही थी। 19 अप्रैल की रात्रि में जब मुकेश शराब पीकर घर आया मारपीट करने लगा तो पत्नी कविता व उसकी मां मिंटू देवी ने लोहे की मूसली से मुकेश के प्राइवेट पार्ट्स, पीठ व छाती पर वार कर उसे मरा हुआ समझकर रामदेव सिंह रणवा की ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे सुनसान जगह पर डाल दिया गया। थाना अधिकारी ने कठोरता से पूछताछ करने पर पत्नी व सास दोनों टूट गई। अपने ही पति की हत्या करना कबूल कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित