खाटूधाम में लगा श्याम भक्तों का तांता : भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन के साथ किया नववर्ष का स्वागत, कहा-हैप्पी न्यू ईयर बाबा

रात 12 बजे तोरणद्वार पर की आतिशबाजी

खाटूधाम में लगा श्याम भक्तों का तांता : भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन के साथ किया नववर्ष का स्वागत, कहा-हैप्पी न्यू ईयर बाबा

नववर्ष 2026 के आगमन की प्रथम भोर पर जीवन में अपार खुशियां नई उमंग, सुख समृद्धि के साथ धन धान्य से परिपूर्ण करने की मनोकामना के साथ देश के हर कोने से लाखों श्याम भक्त बाबा के दर्शन करने खाटूश्यामजी पहुंच रहे। अपने आराध्य के दर्शन के साथ जीवन के नवीन वर्ष का शुभारम्भ करने के लिए गुरुवार को खाटूश्यामजी में श्याम भक्तों का तांता लगा हुआ।

खाटूश्यामजी। नववर्ष 2026 के आगमन की प्रथम भोर पर जीवन में अपार खुशियां नई उमंग, सुख समृद्धि के साथ धन धान्य से परिपूर्ण करने की मनोकामना के साथ देश के हर कोने से लाखों श्याम भक्त बाबा के दर्शन करने खाटूश्यामजी पहुंच रहे हैं। अपने आराध्य के दर्शन के साथ जीवन के नवीन वर्ष का शुभारम्भ करने के लिए गुरुवार को खाटूश्यामजी में श्याम भक्तों का तांता लगा हुआ है। बाबा श्याम के दर पर श्याम दीवाने दर्शन करके परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्याम भक्त बाबा श्याम ने जो दिया, उसका शुक्रिया करने और आने वाले वर्ष में अपार खुशियां देए ऐसी मनोकामना के साथ श्याम श्रद्धालु खाटू नगरी पहुंच रहे हैं। देशभर से आए रहे श्याम भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके, इसके लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मंदिर परिसर को भी विद्युत रोशनी व गुब्बारों से आकर्षक सजाया गया है। इसके अलावा बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार भी किया गया है। भक्तों ने नववर्ष के आगाज पर रात्रि 12 बजे से ही तोरणद्वार पर रंगीन आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। नववर्ष के अवसर पर श्याम बाबा के दर्शन करने आ रहे भक्तों को चारण मैदान, लखदातार मैदान, चालीस फीट नवीन रास्ता, मुख्य मेला ग्राउंड से होते हुए बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए भक्तजन पहुंच रहे थे। बाबा श्याम के दर्शन करने आ रहे भक्तजन हाथों में निशान लिए बाबा श्याम के जयकारों के साथ दर्शन करते नजर आए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी