प्रेमिका के वियोम में प्रेमी ने किया आत्मदाह : कार में लगाई आग, दोनों के बीच कुछ समय से चल रही थी अनबन

देखते देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई

प्रेमिका के वियोम में प्रेमी ने किया आत्मदाह : कार में लगाई आग, दोनों के बीच कुछ समय से चल रही थी अनबन

तीन वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रहे प्रेमी ने प्रेमिका के वियोग में कार में पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार सुरजीत गत तीन साल से हनुमानगढ़ में अपनी प्रेमिका के साथ लिव.इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी।

अनूपगढ़। श्रीगंगानगर की पावनधाम कॉलोनी में तीन वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रहे प्रेमी ने प्रेमिका के वियोग में सोमवार सुबह कार में पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान पंजाब निवासी सुरजीत सिंह के रूप में की है। जानकारी के अनुसार सुरजीत गत तीन साल से हनुमानगढ़ में अपनी प्रेमिका के साथ लिव.इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी।

एक सप्ताह पहले प्रेमिका अपने परिजनों के पास श्रीगंगानगर लौट आई और उसने हनुमानगढ़ की सुरेसिया पुलिस चौकी में प्रेमी के खिलाफ परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को सुरजीत श्रीगंगानगर आया और सेतिया पुलिस चौकी जाकर प्रेमिका को वापस ले जाने की जिद की लेकिन बात नहीं बनी। अगले दिन सोमवार सुबह सुरजीत ने अपनी कार में पेट्रोल डाला और प्रेमिका के घर के पास ही आग लगा ली। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर युवक को बाहर निकाला कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान