Illegal Mining पर खनन विभाग सख्त

निवाई के पूर्व विधायक बैरवा की मां पर लगाई 25.66 करोड़ रुपए की पेनल्टी

Illegal Mining पर खनन विभाग सख्त
नोटिस में कहा गया है कि जुर्माना राशि 1 माह में जमा कराई जाए

टोंक।  पूर्ववर्ती सरकार में निवाई से विधायक रहे प्रशांत बैरवा के परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। खनिज विभाग ने पूर्व विधायक की मां आशा लता बैरवा को वैध खनन क्षेत्र के पास अवैध खनन करने पर 25 करोड़ 66 लाख 74 हजार 413 रुपए का जुर्माना नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार आशा लता बैरवा के नाम 1994 से 50 साल की लीज पर संचालित के पास में 3 पिट से 1 करोड़ 90 लाख 11 हजार 438 मेट्रिक टन क्वाटर्ज का अवैध खनन किया जाना पाया गया है। बीते 4 माह से इस मामले में जांच चल रही थी। नोटिस में कहा गया है कि जुर्माना राशि 1 माह में जमा कराई जाए। उल्लेखनीय है कि करीब 4 माह पहले खनिज विभाग की टीम ने बहड़ की खान से क्वाटर्ज फेल्सपार भरकर निकल रहे 6 डंपरों को पकड़ा था। उस समय  निवाई विधायक ने पूर्व विधायक की खान में अवैध खनन को लेकर खनिज विभाग और सरकार तक अपनी बात रखी थी। जिसकी जांच हुई तो खनिज विभाग की टीम ने बहड़ गांव में आशा लता बैरवा के नाम से संचालित खान में निर्धारित क्षेत्र के बाहर अवैध खनन होना पाया गया। इस मामले में दो बार आशा लता को नोटिस जारी किए गए। जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि  खान में अवैध खनन उनकी ओर से नहीं, ग्रामीणों की ओर से किया गया है। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने दोबारा जांच की और जांच के बाद जुर्माना नोटिस जारी हुआ।

छह एफआईआर में से 4 में पूर्व विधायक का नाम 
सरकार बदलते ही भजन लाल सरकार ने अवैध खनन पर एक्शन शुरू कर दिया। विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई टोंक में भी हुई। जिसके तार निवाई के पूर्व विधायक प्रशान्त बैरवा के परिवार से जाकर जुड़े। जिन 6 डंपरों को पुलिस ने पकड़ा था, उनमें से चार डंपर बिना रवन्ने के भरे गए जो पूर्व विधायक की मां के नाम से संचालित हैं। इसके बाद खनिज विभाग ने बरौनी थाने में 6 एफआईआर दर्ज कराई। इनमें से 4 में पूर्व विधायक का नाम अंकित कराया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत