सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की कार्डियोथोरेसिक टीम का कमाल, सीने में धंसा 9 इंच का पाइप निकाल युवक की बचाई जान

सबक्लेवियन नसें और फेफड़ा क्षतिग्रस्त होने के बावजूद मौत के मुंह से निकाला

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की कार्डियोथोरेसिक टीम का कमाल, सीने में धंसा 9 इंच का पाइप निकाल युवक की बचाई जान
आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने 32 वर्षीय युवक के सीने में धंसे 9 इंच लोहे के पाइप को सफल सर्जरी से निकालकर जान बचाई। हादसे में फेफड़े और रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं। चिकित्सकों की टीमवर्क से ऑपरेशन सफल।

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल और दुर्लभ सर्जरी कर 32 वर्षीय युवक को नई जिंदगी दी। भीलवाड़ा के इस युवक के सीने में धंसे करीब 9 इंच लंबे लोहे के पाइप को सफलतापूर्वक निकालकर डॉक्टरों ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।  यह हादसा 24 अप्रेल को हुआ, जब युवक मोटरसाइकिल से एक ट्रक के पीछे चल रहा था। अचानक ब्रेक लगने से ट्रक में रखा लोहे का पाइप खिसककर सीधे उसके सीने में घुस गया। पाइप की लंबाई अधिक होने के कारण मौके पर ही उसे कटर से काटना पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते युवक शॉक की स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया।

सीटी स्कैन में खुली गंभीर स्थिति :

रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुशल गहलोत द्वारा करवाए गए सीटी स्कैन में सामने आया कि लगभग 4 सेमी मोटा पाइप पसलियां तोड़ते हुए फेफड़े को चीरकर गर्दन तक पहुंच गया था। इससे सबक्लेवियन धमनी और शिरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे फेफड़ों में भारी रक्तस्राव (हीमोथोरेक्स) हो गया।

तुरंत ‍ऑपरेशन, टीमवर्क से बची जान :

Read More विश्व सिकल सेल दिवस : सिकल सेल पर आरएनटी की सर्जिकल स्ट्राइक, 621 बच्चों की बची जिंदगी 

कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. विनय नैथानी के नेतृत्व में टीम ने बिना देर किए आॅपरेशन शुरू किया। अत्यंत सावधानी के साथ एल-आकार के पाइप को शरीर से बाहर निकाला गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं की मरम्मत (वैस्कुलर रिपेयर), फेफड़े का उपचार और टूटी पसलियों का पुनर्निर्माण किया गया। एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख डॉ. उदिता नैथानी और डॉ. महेश सोमानी ने मरीज की नाजुक स्थिति में सुरक्षित एनेस्थीसिया सुनिश्चित किया। सर्जिकल टीम में डॉ. गिरीश, डॉ. ज्योतिद्रों और नर्सिंग अधिकारी संतोष पुरी गोस्वामी सहित ओटी व आईसीयू स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सफल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उसने सामान्य आहार लेना भी शुरू कर दिया है। 

Read More नई पीढ़ी को निरोगी बनाने की कवायद : पैदा होते ही नवजात की स्क्रीनिंग, चार माह में 1508 जन्मजात रोगी मिले बच्चे

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित