भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक

25 लाख रुपए घायल ईश्वर को, 05 लाख कांस्टेबल को

 भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक
उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।

 उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।
मिश्रा ने बताया कि देश के 14,416 लोगों ने फंडिंग की है, जो 1.70 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें से एक करोड़ रुपए का चेक साहू की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इसके अलावा 25 लाख रुपए घायल ईश्वर गौड़ को तथा पांच लाख रुपए भीम में घायल कांस्टेबल को दिए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि इस राशि से कन्हैयालाल द्वारा लिए गए होम लोन को चुकाया जाएगा तथा शेष राशि स्व. साहू के खाते में जमा करवाई जाएगी। स्व. साहू के बच्चों की उच्च शिक्षा में भी सहयोग किया जाएगा। बातचीत में मिश्रा ने कहा कि स्व. साहू के बलिदान का देश व समाज ऋणी है। जिहादियों न तो हमें डरा पाए हैं और न हरा पाए हैं। स्व. साहू के परिजनों को ऐसा महसूस नहीं हो कि उनके घर में एकमात्र कमाने वाला चला गया, इसके लिए यह आर्थिक सहायता की गई है। क्राउड फंडिंग को लेकर सिलसिला अब भी जारी है तथा कुछ लोग स्व. साहू के खाते में सीधी राशि ट्रांसफर करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र