उदयपुर पहुंची पूर्व सीएम राजे, प्रताप गौरव केंद्र देख पिंडवाड़ा रवाना

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, यूनुस खान, अशोक परनामी भी साथ आए साथ

उदयपुर पहुंची पूर्व सीएम राजे, प्रताप गौरव केंद्र देख पिंडवाड़ा रवाना

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को पिंडवाड़ा रवाना होने से पहले उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से उन्हें शाम पांच बजे पिंडवाड़ा रवाना होना था। इस अवधि में वे उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र पहुंचीं।

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को पिंडवाड़ा रवाना होने से पहले उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से उन्हें शाम पांच बजे पिंडवाड़ा रवाना होना था। इस अवधि में वे उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र पहुंचीं। जहां उन्होंने केंद्र का अवलोकन किया तथा वहां से सीधे पिंडवाड़ा के लिए रवाना हो गर्इं। इससे पूर्व राजे के साथ फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, अशोक परनामी व पूर्व मंत्री यूनुस खान भी थे। हालांकि, गुलाबचंद कटारिया जल्दी ही एयरपोर्ट से रवाना हो गए थे। एयरपोर्ट पर संभाग से आए कार्यकर्ताओं ने राजे का जोरदार स्वागत किया। राजे के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने से एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाएं हो गई। राजे ने भी हर कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया। मुलाकात के वक्त वसुंधरा राजे ने एडवोकेट रोशनलाल जैन व भाजपा नेता अनिल सिंघल से भी  बातचीत की। राजे का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, महापौर जीएस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, भाजपा नेता महेंद्र सिंह शेखावत, शैलेंद्र चौहान, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश
लोकसभा में बीमा विधि संशोधन विधेयक 2025 पेश होने पर विपक्ष ने संविधान, संघीय ढांचे और भाषा के मुद्दे उठाते...
कोहड़ीझर माईकों स्टोरेज टैंक परियोजना के लिए भूमि अर्जन की अधिसूचना जारी, जल संसाधन विकास को मिलेगी गति
MNREGA विवाद पर राहुल, प्रियंका गांधी का चौंकाने वाला बयान, कहा-नाम बदलना केंद्र सरकार की सनक
'G-RAM-G’ बिल पर लोकसभा में भारी हंगामा: MGNREGA का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, बोलें-महात्मा गांधी की विरासत का अपमान करना सही नहीं
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवा मार्ग परिवर्तित 
चिकित्सा सेवाओं को ड्रोन से मिलेगी रफ्तार : कैडेवर अंग, लैब सैंपल पहुंचाने और सुरक्षा निगरानी ड्रोन के जरिए होगी
नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली कोर्ट ने ईडी की शिकायत की खारिज, जूली ने मोदी सरकार पर साधा निशाना