आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप मामला : आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे, डैश कैम ऑडियो-वीडियो से होगा मिलान

आरोपी दंपती के घर से पीड़िता के मौजे और अंडरगारमेंट बरामद

आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप मामला : आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे, डैश कैम ऑडियो-वीडियो से होगा मिलान

सुखेर थाना क्षेत्र में गत दिनों चलती कार में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच के लिए एजेंसी को भेजे दिए हैं जिनका डैश कैम के ऑडियो-वीडियो से मिलान किया जाएगा। दूसरी ओर न्यायिक अभिरक्षा में चल रही महिला आरोपी की ओर से पेश जमानत आवेदन पर बुधवार को फैसला होगा।

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में गत दिनों चलती कार में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के वॉयस सैंपल जांच के लिए एजेंसी को भेजे दिए हैं जिनका डैश कैम के ऑडियो-वीडियो से मिलान किया जाएगा। दूसरी ओर न्यायिक अभिरक्षा में चल रही महिला आरोपी की ओर से पेश जमानत आवेदन पर बुधवार को फैसला होगा। दोनों पक्षों की बहस मंगलवार को पूरी हो गई। गौरतलब है कि गत वर्ष 20 दिसंबर की रात को आईटी कंपनी के सीईओ की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई महिला मैनेजर को घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाकर चलते वाहन में गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने स्काई मरिना अपार्टमेंट सुखाड़िया सर्कल निवासी कंपनी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया पुत्र कचरूलाल मेघवाल, सहयोगी पापग्रह उप्र हाल हितावाला अपार्टमेंट सुखेर निवासी गौरव सिरोही और उसकी पत्नी शिल्पा मेहता सिरोही को बीएनएस की धारा 70(1), 115(2)व 303(ए)में गिरफ्तार किया था।

रिमांड पर लेकर आरोपी दंपती के घर से पीड़िता के मौजे और अंडरगारमेंट बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जिससे कार के डैश कैम में रिकॉर्ड ऑडियो-वीडियो से मिलान किया जा सके। जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों ने रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग से जुड़ा एक आइटम खरीदा था। पुलिस ने दुकान मालिक और कर्मचारी से पूछताछ की है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को आफ्टर पार्टी के लिए शिल्पा सिरोही ने आमंत्रित किया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के सेवन के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह वस्तु क्या थी। इस मामले में महिला आरोपी शिल्पा की ओर से न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन पत्र पेश किया गया है, जिस पर फैसला बुधवार को होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति...
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट