तीज का चौक हमले के विरोध में आधे दिन बाजार रहे बंद : दिन भर पुलिस मुस्तैद, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन

एक नाबालिग को डिटेन

तीज का चौक हमले के विरोध में आधे दिन बाजार रहे बंद : दिन भर पुलिस मुस्तैद, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन

इनके अतिक्रमण के चलते मंदिर में आने वाले भक्तों को दर्शन और परिक्रमा में असुविधा हो रही है।

उदयपुर। शहर में धानमंडी क्षेत्र के तीज का चौक में गुरुवार देर रात सब्जी के मोलभाव को लेकर विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया था। घटना के विरोध में व्यापारियों एवं हिन्दू संगठनों ने शुक्रवार को आधे दिन  मंडी एवं आसपास के बाजारों में दुकानें बंद रख कर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। वहीं कुछ हिन्दू संगठनों ने नगर निगम आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि तीज का चौक स्थित संतोषी माता मंदिर के आसपास समुदाय विशेष की महिलाओं के अतिक्रमण को हटाया जाए। इनके अतिक्रमण के चलते मंदिर में आने वाले भक्तों को दर्शन और परिक्रमा में असुविधा हो रही है। इधर पुलिस ने एक समुदाय के पांच युवकों को गिरफ्तार किया, वहीं एक नाबालिग को डिटेन किया है।

एसपी योगेश गोयल के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर तलवार और लाठियों से सत्यवीर की दुकान पर हमला करते नजर आए। हमलावरों ने पहले दूर से पथराव किया और बाद में तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया। ये सभी आरोपी स्थानीय हैं और अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। यदि कोई बाहरी संलिप्त पाया गया तो उसकी भी जांच की जाएगी।

रहा तनाव, पुलिस रही तैनात
उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात सब्जी के मोलभाव को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक दुकानदार सत्यवीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद शुक्रवार सुबह तीज का चौक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रही और इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर के आठ थानों के थानाधिकारी, वृत्ताधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद रहे। व्यापारियों ने सुबह अपनी दुकानें बंद रख कर विरोध दर्ज कराया। प्रशासन की समझाइश के बाद अपराह्न में व्यापारियों ने दुकानें खोलनी शुरू की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास
प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई...
नकली घी बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई : 150 टीन किए बरामद, पैकिंग सामग्री तथा मशीनरी भी जब्त
इज़रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू : ट्रंप का दावा-सैन्य अभियानों को रोकने पर दोनों देश सहमत, जानें सीजफ़ायर पर कितने दिनों की बनी सहमति
जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला
एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद
रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा
एएनएम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में लगाया फंदा, लंबे समय से दोनों में थे प्रेम संबंध