उदयपुर में 50 से अधिक विला और 250 फ्लैट्स आवासीय योजना बनेगी : पवन अरोड़ा

आवासन आयुक्त ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

उदयपुर में 50 से अधिक विला और 250 फ्लैट्स आवासीय योजना बनेगी : पवन अरोड़ा
आयुक्त ने पानेरियों की मादड़ी में 100 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिस सड़क को बनाने में किसानों का अवरोध आ रहा था, वहीं उनके मुआवजे के प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण भी किया।

ब्यूरो/नवज्योति, उदयपुर। राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने सोमवार को उदयपुर स्थित मंडल की भींडर, पानेरियों की मादड़ी, सेक्टर-11 एवं दक्षिण विस्तार योजना का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। आवासन आयुक्त ने कहा कि उदयपुर में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर भूमि पर 50 से अधिक विला एवं 250 फ्लैट्स आवासीय योजना लाई जाएगी। उन्होंने हिरण मगरी सेक्टर-11 में एस प्लस 6 श्रेणी के 3 बीएचके के 24 फ्लैट्स की योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिए। 

अरोड़ा ने बताया कि भींडर योजना में मंडल को आपसी सहमति से प्राप्त होने वाली 60 बीघा भूमि के प्रस्ताव मुख्यालय भिजवाने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। आयुक्त ने पानेरियों की मादड़ी में 100 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिस सड़क को बनाने में किसानों का अवरोध आ रहा था, वहीं उनके मुआवजे के प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण भी किया। मंडल द्वारा खातेदारों की अवाप्तशुदा भूमि के बदले विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र शीघ्र ही मुख्यालय से जारी करवाने का आश्वासन भी किसानों को दिया गया। आवासन आयुक्त ने बताया कि दक्षिण विस्तार योजना में नए निर्मित 112 फ्लेट्स का निरीक्षण कर शीघ्र आवंटियों को कब्जा मलमास के बाद सुपुर्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने निमार्णाधीन 56 फ्लेट्स का निरीक्षण कर कार्य पर संतुष्टि जताई। 

 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा फैसला : बिटूमिन मूल्य मासिक जारी होगा, सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा फैसला : बिटूमिन मूल्य मासिक जारी होगा, सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
राज्य में सड़क निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महत्वपूर्ण निर्णय। अब बिटूमिन (डामर)...
राहुल गांधी का तीखा प्रहार, बोले- केंद्र सरकार में शिक्षा व्यवस्था हुई बर्बाद, आकांक्षा की मौत इसी विफलता का परिणाम
अमेरिका-ईरान बातचीत में अड़चन: ईरान ने की जब्त धन को तुरंत जारी करने की मांग, हिचकिचा रहा ट्रंप प्रशासन 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और जापान के त्सुकुबा विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग की पहल
पीएम मोदी से मिलीं सिटी बैंक की अध्यक्ष एवं सीईओ: भारत के विकास की प्राथमिकताओं, सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा
राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान ; सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, 18 जून को होंगे चुनाव
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा