एनआईए ने घटना स्थल व अन्य जगहों पर की वीडियोग्राफी

कन्हैयालाल हत्याकांड, सोशल मीडिया पर धमकाने के मामले में चार अरोपी गिरफ्तार

एनआईए ने घटना स्थल व अन्य जगहों पर की वीडियोग्राफी
उदयपुर। शहर के मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में गत दिनों टेलर कन्हैयालाल तेली की नृशंस हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए टीम ने गुरुवार को घटनास्थल और सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग वर्क्स पहुंच कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही मौके की वीडियोग्राफी करवाई। इधर, नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों को कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले धमकी देने के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर। शहर के मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में गत दिनों टेलर कन्हैयालाल तेली की नृशंस हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए टीम ने गुरुवार को घटनास्थल और सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग वर्क्स पहुंच कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही मौके की वीडियोग्राफी करवाई। इधर, नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों को कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले धमकी देने के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


एनआईए की दस से बारह सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह करीब दस बजे मालदास स्ट्रीट स्थित टेलर कन्हैयालाल तेली की दुकान पर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान का शटर खुलवा कर भीतर हत्या से संबंधित कुछ साक्ष्य जुटाए। साथ ही टीम ने दुकान के भीतर व बाहर की तरफ की वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद यह टीम सुखेर में सापेटिया स्थित फैक्ट्री पहुंची, जहां हत्या के आरोपियों द्वारा हथियार बनाने की जानकारी सामने आई। टीम ने यहां भी कुछ साक्ष्य संकलित किए और वीडियोग्राफी की। बताया गया कि टीम रियाज और वसीम के घर भी गई और वहां से मोबाइल सिमें, कुछ कागज व अन्य साक्ष्य प्राप्त किए।

अधिकाधिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमाण्ड अवधि 12 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐसे में एनआईए टीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही और सीमित समय में ज्यादा से ज्यादा मजबूत साक्ष्य संकलित कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। मामले से जुड़े अनुसंधान के लिए उदयपुर में एनआईए के करीब पचास अधिकारी डेरा डाले हुए हैं और दिन-रात साक्ष्य व गवाह जुटाने में लगे हैं। टीम इस मामले की जांच से जड़े सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण और परीक्षण कर रही है। टीम यहां कुछ और लोगों से पूछताछ करने वाली है जो रियाज के समूह में सक्रिय थे। नृशंसा हत्या को गंभीरता से लेते हुए एनआईए इन्ही साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की रिमाण्ड अवधि बढ़ाने की कोशिश में है।


उधर, प्रतापनगर थाना पुलिस ने सुंदरवास के एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब्दुल मुतलीबाली, गुफरान हुसैन, शाहिद नवाज खान और शोएब जिलानी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद अनुसंधान के दौरान पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी, जिस पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने उक्त कार्रवाई की।

 

Read More "आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल

Read More विश्व सिकल सेल दिवस : सिकल सेल पर आरएनटी की सर्जिकल स्ट्राइक, 621 बच्चों की बची जिंदगी 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश