व्यस्ततम चौराहा पर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

लोग उसे बचाने के लिए पीछे भागते रहे

व्यस्ततम चौराहा पर महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

शहर के व्यस्ततम सूरजपोल चौराहा पर शनिवार रात को यातायात रोजाना की तरह चल रहा था।

उदयपुर। शहर के व्यस्ततम सूरजपोल चौराहा पर शनिवार रात को यातायात रोजाना की तरह चल रहा था। वाहन चालक व राहगीर गन्तव्य पर पहुंचने की जल्दी में थे, तभी अचानक आग की लपटों में घिरी बदहवास इधर से उधर भागने लगी। एकबारगी किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। लोग उसे बचाने के लिए पीछे भागते रहे और वह आगे से आगे दौड़ती रही। आग का गोला बनी इस महिला की हालत देखकर आमजन सकते में आ गए। इस बीच, राहगीरों में से किसी ने उस पर कम्बल डाल आग पर काबू पाया और चिकित्सालय पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात साढ़े नौ बजे एक महिला हाथ में प्लास्टिक की बोतल चौराहे पर आई। आवेश में आकर उसने स्वयं पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। इसके बाद वह आग का गोला बनकर इधर-उधर भागती रही। महिला को इस अवस्था मेंं देख राहगीरों के पांव ठिठक गए, वाहन चालक ठहर गए। लोगों ने महिला पर कंबल डाला व ऑटो में डालकर उसे एमबी चिकित्सालय ले गए, जहां उसे भर्ती किया गया। बताया गया है कि महिला 50 फीसदी से अधिक झुलस गई है। उन्होंने बताया कि जब महिला प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर चौराहे पर आई तो एकबारगी तो कोई समझ नहीं सका ।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत