डीएनए मिलान से नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि : अभियुक्त को उम्रकैद, 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म

विभिन्न धाराओं में आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा

डीएनए मिलान से नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि : अभियुक्त को उम्रकैद, 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म

परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में पोक्सो न्यायालय क्रम एक के पीठासीन अधिकारी अरुण जैन ने 60 वर्षीय अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई।

उदयपुर। परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में पोक्सो न्यायालय क्रम एक के पीठासीन अधिकारी अरुण जैन ने 60 वर्षीय अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में डीएनए रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद कराए गए गर्भपात से पहले लिए गए सैंपल में जैविक पिता अभियुक्त ही था। प्रकरण के अनुसार पीड़िता के पिता ने थाने में 26 फरवरी 2025 को रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि आरोपी धुला पुत्र स्व. लाला निवासी वाव फला पीपली बी उसके घर में दोपहर करीब एक बजे घुसा और उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। तीन माह बाद पता चला कि पुत्री गर्भवती है। अस्पताल में उसका इलाज चला और गर्भपात कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत पीठासीन अधिकारी ने अभियुक्त धुला को बीएनएस की धारा 332 (ख) में 5 साल कठोर कारावास एवं 50 हजार रुपए जुर्माना तथा धारा 64 (1) में आजीवन कारावास व 50 हजार रुपए जुमार्ने की सजा सुनाई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान