महिला ने बस में छोड़ी एक दिन की बच्ची, चालक गोद में लेकर उसकी मां को ढूंढता रहा

काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई बच्ची पर हक जताने नहीं पहुंचा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने बस में छोड़ी एक दिन की बच्ची, चालक गोद में लेकर उसकी मां को ढूंढता रहा
उदयपुर। संभाग के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह जोधपुर से आने वाली बस में एक दिन की बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। बस चालक इस मासूम को गोद में उठाकर काफी देर तक चिल्लाता रहा कि अरे भाई यह बच्ची किसकी है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई इस बच्ची पर हक जताने नहीं पहुंचा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उदयपुर। संभाग के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह जोधपुर से आने वाली बस में एक दिन की बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। बस चालक इस मासूम को गोद में उठाकर काफी देर तक चिल्लाता रहा कि अरे भाई यह बच्ची किसकी है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई इस बच्ची पर हक जताने नहीं पहुंचा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार सुबह सवा आठ बजे यह बस प्रतापगढ़ पहुंची, जहां सभी सवारियां उतर गई। इसी दौरान चालक-परिचालक को एक बच्ची के रोने की आवाज आई। इस पर चालक के मौके पर मौजूद सवारियों से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन बच्ची और उसके परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल के शिशु इकाई वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। बच्ची एकदम स्वस्थ है।


पाली से आई थी महिला
बताया गया कि मासूम जिस कपड़े में लिपटी थी, उसके पीछे अस्पताल की मुहर लगी थी, जो पाली जिले के लोढ़ा हॉस्पिटल की है। पुलिस ने यहां पर पूछताछ की जहां से पता चला कि मंगलवार सुबह घर से डिलीवरी होकर एक महिला जरूर आई थी। उसकी ब्लीडिंग हो रही थी, यहां उसका इलाज भी किया गया है। उनसे एक बच्ची का जन्म दिया था। जिसे मंगलवार देर शाम छुट्टी दे गई थी। वह प्रतापगढ़ क्षेत्र की ही रहने वाली है। नवजात बालिका का वजन 2 किलो 100 ग्राम है। पुलिस ने बताया कि सुबह एक नवजात बच्ची स्लीपर बस से मिली। उसे शिशु इकाई केंद्र में भर्ती कराया है। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। बाल सुरक्षा समिति को अवगत करा दिया है।


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद