कन्हैयालाल के दोनों पुत्रों को एक साथ दी ज्वाइनिंग

बड़ा बेटा तरुण बोला.. यूपीएसई की तैयारी रहेगी जारी

उदयपुर। उदयपुर की मालदास स्ट्रीट में कन्हैयालाल साहू की हत्या के बाद राज्य सरकार ने गत दिनों उनके दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया था। साहू के पुत्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बड़े बेटे तरुण ने कनिष्ठ सहायक शहर तथा छोटे बेट यश ने कनिष्ठ सहायक ग्रामीण के पद पर एक साथ पदभार संभाला।

 उदयपुर। उदयपुर की मालदास स्ट्रीट में कन्हैयालाल साहू की हत्या के बाद राज्य सरकार ने गत दिनों उनके दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया था। साहू के पुत्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बड़े बेटे तरुण ने कनिष्ठ सहायक शहर तथा छोटे बेट यश ने कनिष्ठ सहायक ग्रामीण के पद पर एक साथ पदभार संभाला।


उल्लेखनीय है कि मामले में राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लेकर आदेश जारी किए थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान की सज्जन कटारा की मौजूदगी में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने दोनों को पदस्थापित किया। इस अवसर पर तरुण ने कहा कि वे उनके पिता स्व. कन्हैयालाल साहू की हत्या के मामले में एनआईए स्तर पर हो रही जांच से सतुष्ट है, लेकिन सिर्फ इसी बात का इंतजार है कि उनके हत्यारों को फांसी की सजा के आदेश कब जारी होते हैं। इससे पूर्व दोनों पुत्रों ने सुबह पिता स्व. कन्हैयालाल की तस्वीर को प्रणाम किया। बाद में मां ने दही-शक्कर खिलाकर उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर मां ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की सीख दी। तरुण ने बताया कि जॉब के साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी भी करेगा तथा पिता का सपना पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगा।

 

Read More दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन