बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर शुरू हुए आवेदन, अप्लाई करने से पहले जानें पूरी डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर शुरू हुए आवेदन, अप्लाई करने से पहले जानें पूरी डिटेल्स
अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका हैं। बता दें कि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिसशिप के करीब 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से 01 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली। अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका हैं। बता दें कि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिसशिप के करीब 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से 01 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर आवेदन करना होगा।

पात्रता और उम्र सीमा

इच्छुक उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य हैं। इन सभी पदों पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

Read More राजस्थान विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में महिला प्राचार्य नियुक्त

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना है।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को बैंक की तरफ से हर माह करीब 15000 रूपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार “Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को मांगी गई अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा तो आपको आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी। किसी भी प्रकार की गलती के लिए बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म जमा करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको फॉर्म का प्रिटंआउट अपने पास रखना होगा।



Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज