रूस का यूक्रेन पर कोहराम: यूरोपीय संघ ने रूस के रक्षा मंत्री और सैन्य प्रमुख पर लगाया प्रतिबंध
यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालेगा यूरोपीय संघ
रूस के यूक्रून पर हमले के बाद से ही वैश्विक स्तर पर स्थितियां चिंताजनक
यूक्रेन। रूस के यूक्रून पर हमले के बाद से ही वैश्विक स्तर पर स्थितियां चिंताजनक हो गई है। रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइल दागी हौ और हवाई हमले भी किये है। जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने भी दो रूसी जहाजों पर मिसाइल दागी है। हमले में 10 नागरिकों की मौत सहित यूक्रेन के 40 सैनिकों की मौत की खबर है। हमले में यूक्रेन के कई सैनिक घायल हुए है। यूक्रेन ने रूस से राजनायिक संबंध तोड़ने का भी ऐलान किया है।
यूरोपीय संघ ने रूस के रक्षा मंत्री और सैन्य प्रमुख पर लगाया प्रतिबंध
यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर उसके (रूस) रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सैन्य प्रमुखों और अन्य करीबियों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया। विश्वसनिय सूत्रों के अनुसार 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ ने कहा है कि वह रूस के उच्च पदस्थ अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगा रहा है, जिसमें न केवल रूस की सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल हैं, बल्कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चीफ ऑफ स्टाफ और सरकार संचालित अंग्रेजी भाषी टेलीविजन चैनल आरटी के प्रधान संपादक भी शामिल हैं। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन के साथ प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने चेतावनी दी कि प्रतिबंध से रूस को काफी नुकसान पहुंचेगा।
यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालेगा यूरोपीय संघ
ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) यूक्रेन के उन क्षेत्रों से अपने नागरिकों को निकालेगा जहां इस समय रूस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ यूक्रेन को सहायता पहुंचाने के विकल्पों पर भी विचार करेगा। इस बीच ब्रिटेन ने कहा है कि वह यूक्रेन को सहयोग देना जारी रखेगा तथा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य नहीं होने के बावजूद उसे आर्थिक और मानवीय सहायता मुहैया कराता रहेगा। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने के तरीकों पर विचार करने के लिए मंत्रिमंडल की एक अभियान बैठक बुलाई है।
Comment List