इक्वाडोर में सशस्त्र आंतरिक संघर्ष मामलों में 2,763 लोग गिरफ्तार

हिरासत में लिए गए लोगों में से 158 पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया

इक्वाडोर में सशस्त्र आंतरिक संघर्ष मामलों में 2,763 लोग गिरफ्तार
रिपोर्ट के अनुसार 09 से 21 जनवरी तक पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा किए चलाये 31,539 अभियानों में ये गिरफ्तारियां हुईं।

क्विटो(एंजेसी)। इक्वाडोर में जारी सशस्त्र आंतरिक संघर्ष में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या बढ़कर 2,763 हो गई है। इक्वाडोर सरकार ने 09 जनवरी से देश में हो रहे हमलों और हिंसा की श्रृंखला पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में से 158 पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 09 से 21 जनवरी तक पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा किए चलाये 31,539 अभियानों में ये गिरफ्तारियां हुईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादियों और आपराधिक समूहों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य शांति और सुरक्षा बहाल करना है जिसकी नागरिक मांग करते हैं।

इक्वाडोर में 09 जनवरी को संगठित अपराध समूहों ने युद्ध की धमकियां जारी कीं, जिससे देश के राष्ट्रपति को सशस्त्र आंतरिक संघर्ष की स्थिति घोषित करने और इन समूहों के खिलाफ सैन्य अभियान को अधिकृत करने के लिए प्रेरित किया। 

Tags: Ecuador

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की...
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल