अमेरिका में विकराल तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, पेड़ उखड़े
बिजली की लाइनें टूट गयीं
अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शहर में देर रात करीब नौ बजे आये तूफान से कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गये और बिजली की लाइनें टूट गयीं।
ह्यूस्टन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में विकराल तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय प्रशासन के मुताबिक हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लोगों की मौत कैसे हुई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शहर में देर रात करीब नौ बजे आये तूफान से कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गये और बिजली की लाइनें टूट गयीं।
टेक्सास के सबसे बड़े स्कूल जिले ह्यूस्टन आईएसडी ने तूफान से हुई क्षति और बिजली कटौती के कारण सभी कक्षाएं रद्द कर दीं। एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक और प्राकृतिक गैस उपयोगिता, सेंटरप्वाइंट ने बताया कि तेज तूफान के कारण करीब 9 लाख लोग बिजली गुल होने से अंधेरे में हैं।
Tags: killed
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Nov 2026 10:00:38
रोशनी से नहाए बाजार, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, शोरूमों में नई गाड़ियों की डिलीवरी का उत्साह और मिठाइयों की...

Comment List