फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना

अंतरिक्ष से पृथ्वी तक पहुंचने वाले अत्यधिक ऊर्जावान न्यूट्रिनो की खोज के लिए मिला

फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना
बेल्जियम मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें साउथ पोल की बर्फ में आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी विकसित करने और अंतरिक्ष से आए अत्यधिक ऊर्जावान न्यूट्रिनो की खोज के लिए सम्मानित किया गया। उनकी खोजों से ब्रह्मांड की रहस्यमयी और बेहद ऊर्जावान घटनाओं को समझने में नई राह खुली है।

वाशिंगटन। बेल्जियम मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह सम्मान आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी के विकास में अहम भूमिका और अंतरिक्ष से पृथ्वी तक पहुंचने वाले अत्यधिक ऊर्जावान न्यूट्रिनो की खोज के लिए मिला है। हाल्जेन ने साउथ पोल की बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की अनूठी परिकल्पना दी थी। उनकी वैज्ञानिक सोच और नेतृत्व से आइसक्यूब वेधशाला विकसित हुई, जो अंतरिक्ष से आने वाले न्यूट्रिनो कणों को ट्रैक करती है। इससे वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की अत्यधिक हिंसक और ऊर्जावान घटनाओं को समझने में मदद मिल रही है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है। हाल्जेन को दिसंबर में स्टॉकहोम में मेडल, डिप्लोमा और करीब 11.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। लगातार हो रहे न्यूट्रिनो अध्ययन से ब्रह्मांड की कई अनसुलझी पहेलियों पर नई रोशनी पड़ने की उम्मीद है।

Tags: nobel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप