iPhone की सेटिंग बदलने के बहाने महिला की न्यूड तस्वीरें चुराने की कोशिश, अमेरिका में भारतीय मूल का युवक हिरासत में

काउंटी जेल में काट चुका है सजा

iPhone की सेटिंग बदलने के बहाने महिला की न्यूड तस्वीरें चुराने की कोशिश, अमेरिका में भारतीय मूल का युवक हिरासत में
अमेरिका के टेक्सास में महिला ग्राहक के आईफोन से निजी तस्वीरें चुराने के दोषी पाए गए 29 वर्षीय भारतीय मूल के युवक रघुल (राहुल) आनंदकृष्णन को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया है। काउंटी जेल की सजा पूरी करने के बाद अब इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक वह हिरासत में रहेगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के 29 वर्षीय राहुल आनंदकृष्णन को महिला की निजी तस्वीरें बिना अनुमति हासिल करने के मामले में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया है। टेक्सास में अदालत ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के प्रयास का दोषी ठहराया था। मामला 7 जून का है, जब ऑस्टिन के कैपिटल प्लाजा शॉपिंग सेंटर स्थित एक मोबाइल स्टोर में महिला अपना आईफोन लेकर पहुंची थी। उसने नेटवर्क सेटिंग बदलने के लिए कर्मचारी को फोन दिया था। आरोप है कि कर्मचारी ने पासकोड लेकर फोटो गैलरी खोल ली और एयरड्रॉप के जरिए महिला की दो निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की। 

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उसके स्नैपचैट अकाउंट तक पहुंच बनाई। पुलिस जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे केवल नेटवर्क सेटिंग देखने की अनुमति थी। ICE के मुताबिक, दोषी ठहराए जाने के बाद वह काउंटी जेल में सजा काट चुका है। अब उसे इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक हिरासत में रखा जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक...
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा