रूस में बढ़ा हवाई क्षेत्र के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध

प्रतिबंध 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है

रूस में बढ़ा हवाई क्षेत्र के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध

रूस के दक्षिणी भाग में हवाई क्षेत्र के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। कुबान हवाई अड्डे एयरोडायनामिका ने यह जानकारी दी।

मॉस्को। रूस के दक्षिणी भाग में हवाई क्षेत्र के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। कुबान हवाई अड्डे एयरोडायनामिका ने यह जानकारी दी।             यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरूआत के साथ 24 फरवरी से ही रूस के दक्षिणी भाग के सभी हवाई अड्डों पर वायु यातायात पर प्रतिबंध दो मार्च तक लगा दिया गया था। इसके बाद में बढ़ाकर 08 मार्च कर दिया गया। विमानन प्राधिकरण द्वारा जारी बयान के अनुसार दक्षिणी रूस में हवाई अड्डों के प्रयोग पर अब 14 मार्च तक रोक लगा दी गयी है।

कार्यालय ने बताया कि सोची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर अस्थायी हब के रूप में काम जारी रहेगा। रूस ने डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा किये जा रहे अत्याचारों के खिलाफ यहां के लोगों द्वारा लगायी गयी गुहार के बाद पिछले सप्ताह रूसी सेना ने पिछले सप्ताह यूक्रेनी सेना को निशाना बनाकर हमले शुरू किये थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि रूस विशेष सैन्य अभियान के तहत यूक्रेनी सेना की आधारभूत संरचना को निशाना बनाया जायेगा लोगों को कोई खतरा नहीं है। इसी बीच रूस लगातार यह भी साफ करता रहा है कि उसका यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प