चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए शेनझोउ -19 चालक दल का किया खुलासा, ये लोग होंगे शामिल

जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपण किया गया

चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए शेनझोउ -19 चालक दल का किया खुलासा, ये लोग होंगे शामिल
एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के अंतर्गत एकेडमी ऑफ एयरोस्पेस प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी में एक वरिष्ठ इंजीनियर के रूप में कार्य किया है।

जिउक्वान। चीनी अंतरिक्ष यात्री काई शुजे, सोंग लिंगडोंग और वांग हाओजो शेनझोउ-19 चालक दल वाले अंतरिक्ष उड़ान मिशन में शामिल होंगे और काई शुजे इस टीम के कमांडर होंगे। लिन शिकियांग ने बताया कि शेनझोउ-19 चालक दल वाले इस अंतरिक्ष यान का तड़के चार बजकर 27 मिनट (बीजिंग समयानुसार) पर उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपण किया गया। शुजे ने 2022 में शेनझोउ-14 अंतरिक्ष मिशन पूरा किया था। चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे बैच में से सोंग और वांग अंतरिक्ष के लिए नये हैं। सोंग अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने जाने से पहले वायु सेना के एक पूर्व पायलट थे और वांग ने पहले चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के अंतर्गत एकेडमी ऑफ एयरोस्पेस प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी में एक वरिष्ठ इंजीनियर के रूप में कार्य किया है।

वांग वर्तमान में चीन की एकमात्र महिला अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियर हैं और चालक दल के अंतरिक्ष यान मिशन पर जाने वाली तीसरी चीनी महिला बनेंगी। शेनझोउ-19 अंतरिक्ष यात्री शेनझोउ-18 तिकड़ी के साथ कक्षा में चक्कर पूरा करेंगे और लगभग छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगें। वह  मिशन के दौरान तियानझोउ-8 कार्गो क्राफ्ट और शेनझोउ-20 चालक दल वाले अंतरिक्ष यान के आगमन का गवाह बनेंगे।

नये दल को कई कार्य पूरे करने हैं जिनमें अंतरिक्ष विज्ञान एवं अनुप्रयोग परीक्षणों का संचालन, वाहन संबंधी अतिरिक्त गतिविधियां, अंतरिक्ष मलबे के खिलाफ सुरक्षात्मक उपकरण की स्थापना, अतिरिक्त वाहन पेलोड एवं उपकरणों को स्थापित करना और उनका पुनर्चक्रण करना शामिल है। वे विज्ञान शिक्षा, जन कल्याण गतिविधियों और अन्य पेलोड परीक्षणों में भी शामिल होंगे। 

 

Read More ईरान का अमेरिकी विमानों पर हमला : बैलिस्टिक मिसाइल दागी, एयरपोर्ट पर 8 विमानों को बनाया निशााना

Tags: space

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत