विमान से उतरते समय फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का पत्नी ब्रिगिट से हुआ झगड़ा : वीडियो वायरल, पहले कहा- एआई से बनाया; बाद में हुई पुष्टि
पत्नी से हुआ था झगड़ा
वियतनाम की राजधानी हनोई में विमान से उतरते समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में विमान से उतरते समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट से उतरते वक्त उनकी पत्नी उन्हें हाथ से धकेल रही हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति बतौर राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे।
वीडियो में फर्स्ट लेडी को वियतनाम के हनोई में राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मैक्रों को फौरन अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों का हुजूम है और कैमरे आॅन हैं, इसीलिए वो थोड़ा मुस्कुराकर हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से प्लेन के अंदर छिप जाते हैं। हालांकि शुरूआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ कहकर उसे फर्जी बताता है, लेकिन बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गई। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक साधारण पति-पत्नी का झगड़ा बताया है।
पत्नी से हुआ था झगड़ा
फ्लाइट से उतरते वक्त भी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी बगैर एक दूसरे का हाथ पकड़े उतरते दिख रहे हैं। जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इस दौरान काफी असहज दिख रहे थे। हालांकि पत्रकारों को देख कर मैकों ने सामान्य दिखने की कोशिश की। वे मुस्कराते हुए उनका अभिवादन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनकी पत्नी नजर बचाती दिखीं।
24 साल बड़ी हैं पत्नी
आपको बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे एक असामान्य रिश्ता कहा जा सकता है। इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 सालों का फासला है। मैक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। वो स्कूल में इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया करतीं थीं। स्कूल में ही मैक्रों और ब्रिगिट में प्यार हो गया था। उस वक्त इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 सालों के थे जबकि ब्रिगिट करीब 39 सालों की थीं। ब्रिगिट पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं।

Comment List