इंसानियत हुई शर्मसार! पहले सरेराह मारा, फिर जिंदा जलाने की कोशिश.....बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक के साथ हुई बर्बरता

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े

इंसानियत हुई शर्मसार! पहले सरेराह मारा, फिर जिंदा जलाने की कोशिश.....बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक के साथ हुई बर्बरता

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में कोई भी कमी नहीं आ रही है बल्कि ये घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि अब तब बांग्लादेश में करीब 5 युवकों के साथ ऐसा हो चुका है।

ढाका। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में कोई भी कमी नहीं आ रही है बल्कि ये घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि अब तब बांग्लादेश में करीब 5 युवकों के साथ ऐसा हो चुका है। इसी बीच बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में एक और युवक के साथ बर्बरता की खबर सामने आई है जिसने सबको चौका दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित करीब 50 वर्षीय है और ये दवा विक्रेता है। पीड़ित की पहचान खोकन दास के रूप में हुई। पीड़ित पर 31 दिसंबर की रात कथित तौर पर निर्मम हमला किया गया। 

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, फिर बेरहमी से पीटा और बाद में शरीर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल खोकन दास को स्थानिय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है और ये सरकार इन हादसों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। इन घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता व्यक्त की जा रही है। हाल ही में भारत ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ “लगातार जारी शत्रुता” पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

 

Read More तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Read More रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 2500.61.06 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग 16 फरवरी को बिड़ला सभागार में सद्भावना कार्यक्रम आयोजित करेगा। गहलोत और डोटासरा सहित प्रमुख नेता भाजपा...
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप