ईरान: शादी का खुशनुमा माहौल हुआ गमहीन, हसंते-गाते लोगों पर बरसे अमेरिकी बम; 4 की मौत 68 अन्य घायल

ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

ईरान: शादी का खुशनुमा माहौल हुआ गमहीन, हसंते-गाते लोगों पर बरसे अमेरिकी बम; 4 की मौत 68 अन्य घायल
ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह पर अमेरिकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 68 लोग घायल हो गए। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए अमेरिकी बलों के खिलाफ कड़े जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है।

तेहरान। ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन में एक शादी समारोह में अमेरिकी हमले में चार लाेगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने दी है। "सिरिक काउंटी के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह पर अमेरिकी सैन्य हमले में चार लाेगों की मौत हो गई और 68 लोग घायल हुए हैं।

ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा कि ईरान अमेरिकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करेगा। अज़ीज़ी ने 'एक्स' पर कहा, "ईरान के कुहेस्ताक में शादी को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों की हत्या करना मानवाधिकारों के झूठे रक्षकों की घोर हताशा का सबसे बड़ा सबूत है; यह मिनाब और लामेर्ड में उनके अत्याचारों को दोहराने जैसा है। कोई गलतफहमी न पालें: इन अपराधों के लिए सज़ा ज़रूर मिलेगी। ईरान के सशस्त्र बलों के दृढ़ संकल्प से उन्हें कोई नहीं बचा पाएगा।"

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी हलचल, एक दिन में 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी हलचल, एक दिन में 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट
सितंबर की शुरुआत के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ा। 1 सितंबर को कुल 92 फ्लाइट्स का मूवमेंट दर्ज,...
जयशंकर 3 सितंबर से यूक्रेन-पोलैंड दौरे पर जाएंगे, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
नेपाल में भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार: मृतकों की संख्या बढ़कर 1,127 पहुंची, 4,858 लोग लापता
निकाय चुनाव 2026 : भवानी निकेतन कॉलेज में तैयारियां तेज, 8 और 10 सितंबर को मतदान दल होंगे रवाना
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्य नियुक्त, मदन मोहन पाण्डेय समेत तीन नामों पर लगी मुहर
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 1.79 एमक्यूएम पानी घटा, 693 बांधों में कुल जलभराव रहा 7611.932 मिलियन घनमीटर
Weather Update : जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम