अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान, जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर प्रबंधन और आगामी प्रशासनिक फैसलों पर हुई चर्चा

अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान, जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में आयोजित बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। मदन मोहन पाण्डेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव को ट्रस्ट का नया सदस्य बनाया गया है। बैठक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे तथा मंदिर प्रबंधन और आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान हो गया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कमान संभाली थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मणिराम दास की छावनी में हुई बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। ट्रस्ट में रिक्त तीन पदों पर अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों को चंपतराय, राजेश मिश्रा और दिवंगत विमलेन्द्र मोहन मिश्रा के स्थान पर किया गया है। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और महंत दिनेन्द्र दास मौजूद रहे।

बैठक को देखते हुए मणिराम दास छावनी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति के बाद श्रीराम मंदिर से जुड़े आगामी कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा होने की गई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से राज्य सरकारों के साथ मिलकर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा...
पंजाब को दलाली का प्रदेश बनाने वाले मान दें इस्तीफा : पावन धरती को भ्रष्टाचारी की धरती में बदला, भाटिया ने कहा- भ्रष्टाचार का प्रतीक बने केजरीवाल
जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी डिजिटल सुविधा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एक जगह
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई
जीडीपी आंकड़ों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जयराम रमेश बोले- आंकड़ों की बाजीगरी से अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी 
जो वायदे किए, उससे भी ज्यादा काम किए, विधानसभा के संकल्प पत्र के 78 फीसदी वायदे पूरे : भजनलाल शर्मा
बावल-बहरोड़ आरआरटीएस की पूरक डीपीआर को जल्द मंजूरी के निर्देश, मुख्य सचिव ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा