पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 2013 में 500 रुपये पेंशन शुरू की

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से राज्य सरकारों के साथ मिलकर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी की।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार से राज्य सरकारों के साथ मिलकर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 2013 में 500 रुपये पेंशन शुरू की, जिसे बाद में बढ़ाकर 1000 रुपये किया और सालाना 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का कानूनी प्रावधान भी बनाया। केंद्र में कांग्रेस सरकारों ने पेंशन शुरू कर 2013 तक 300 रुपये किया था, लेकिन मोदी सरकार ने 12 वर्षों में न तो राशि बढ़ाई और न लाभार्थियों की संख्या। संसदीय समिति की सिफारिशों के बावजूद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकार अमीरों के कर्ज माफ करती है, लेकिन गरीबों को राहत नहीं देती। उन्होंने केंद्र-राज्य 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी से पेंशन बढ़ाने और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की अपील की।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस