बावल-बहरोड़ आरआरटीएस की पूरक डीपीआर को जल्द मंजूरी के निर्देश, मुख्य सचिव ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा

राजस्थान में 25.16 किलोमीटर हिस्सा होगा

बावल-बहरोड़ आरआरटीएस की पूरक डीपीआर को जल्द मंजूरी के निर्देश, मुख्य सचिव ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बावल-बहरोड़ आरआरटीएस खंड की पूरक डीपीआर की समीक्षा। उन्होंने संबंधित विभागों में समन्वय कर जल्द अनुमोदन और राज्य की सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र को भेजने के निर्देश। 129.05 किलोमीटर लंबे सराय काले खां-बहरोड़ कॉरिडोर में राजस्थान का हिस्सा 25.16 किलोमीटर।

जयपुर। नमो भारत रेल कॉरिडोर के तहत दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के बावल-बहरोड़ खंड की पूरक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा की। शासन सचिवालय में हुई बैठक में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर पूरक डीपीआर को शीघ्र अनुमोदन के लिए भेजने और सक्षम स्तर से मंजूरी प्राप्त कर राज्य सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र सरकार को जल्द भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परियोजना से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सराय काले खां से बहरोड़ तक प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 129.05 किलोमीटर है, जिसमें राजस्थान में 25.16 किलोमीटर हिस्सा होगा। राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़, शाहजहांपुर, नीमराणा और बहरोड़ चार एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। बावल-बहरोड़ खंड की अनुमानित लागत 7,747 करोड़ रुपये है। इसमें 5,167.28 करोड़ मूल लागत, करीब 640 करोड़ भूमि लागत और 1,861 करोड़ उद्यम निधि शामिल है। बैठक में वित्तपोषण, चरणबद्ध व्यय और राज्य के वित्तीय दायित्वों पर भी चर्चा हुई।

 

Read More एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव

Read More ‘मन दर्पण अभियान-2’ के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, समुदाय तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं