‘मन दर्पण अभियान-2’ के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, समुदाय तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर

जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान एवं उचित रेफरल के संबंध में जानकारी दी

‘मन दर्पण अभियान-2’ के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, समुदाय तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर
सीएमएचओ जयपुर प्रथम एवं द्वितीय की ओर से जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर ‘मन दर्पण अभियान-2’ के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रशिक्षण। बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम और एएनएम को भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य की समझ तथा जरूरतमंदों की पहचान और उचित रेफरल की जानकारी।

जयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जयपुर प्रथम एवं जयपुर द्वितीय द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। सीएमएचओ कार्यालय सभागार में आयोजित हुई बैठक में बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, बीपीएम एवं एएनएम को मन दर्पण अभियान-2 के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण दिया गया।

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी (DNO) डॉ. गजानंद वर्मा एवं संजय मित्तल, Psychiatric Nursing Officer द्वारा प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य की समझ, भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान एवं उचित रेफरल के संबंध में जानकारी दी गई । प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के फील्ड कार्मिकों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को समुदाय के स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मैक्रॉन ने सरकार को दिया ईंधन संकट हल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश, कहा- कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह जुटे मैक्रॉन ने सरकार को दिया ईंधन संकट हल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश, कहा- कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह जुटे
फ्रांस में ईंधन संकट गहराने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सरकार को आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमतों पर काबू पाने...
राजधानी जयपुर में मेहरबान हुए मेघराज: दोपहर बाद झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
बीसी के नाम पर सैकड़ों लोगों से 8 से 10 करोड़ की ठगी , मुकदमा दर्ज
टाटा सन्स बोर्ड ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल बढ़ाया, लिस्टिंग की तैयारी भी शुरू; नोएल टाटा ने प्रस्ताव का विरोध किया
युवा कांग्रेस ने की रोजगार की मांग : शुरू किया मेरी डिग्री का क्या अभियान, पांडेय ने कहा- रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में भटक रहे शिक्षित युवा
कोटा सहित तीन नगर निगमों में महापौर-उप महापौर चुनाव 25-26 सितंबर को
लम्पी स्किन डिजीज को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती, गौवंशीय पशुओं से जुड़े वाहनों की जांच