वित्त विभाग का बड़ा फैसला, एसएनए-स्पर्श में मदर सैंक्शन को लेकर राजस्थान में नई व्यवस्था

खर्च की निगरानी और पहचान बेहतर होगी

वित्त विभाग का बड़ा फैसला, एसएनए-स्पर्श में मदर सैंक्शन को लेकर राजस्थान में नई व्यवस्था
वित्त विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए एसएनए-स्पर्श प्रणाली में मदर सैंक्शन जारी करने और उपयोग की नई एसओपी लागू करने के निर्देश दिए। प्रत्येक राज्य लिंक्ड योजना के लिए अलग मदर सैंक्शन जारी। खर्च की निगरानी बेहतर।

जयपुर। वित्त विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत एसएनए-स्पर्श प्रणाली में मदर सैंक्शन जारी करने और उपयोग करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के व्यय विभाग ने 21 जुलाई 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर यह व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य मदर सैंक्शन जारी करने, संशोधन और भुगतान प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को दूर करना है। नई व्यवस्था के तहत एक से अधिक राज्य लिंक्ड योजनाओं वाली केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रत्येक योजना के लिए अलग मदर सैंक्शन जारी कराने को कहा गया है। इससे खर्च की निगरानी और पहचान बेहतर होगी।

वित्त विभाग की सहमति की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है और विभागों को प्रत्येक मदर सैंक्शन के लिए अलग से स्वीकृति लेने के लिए प्रस्ताव भेजने से रोका गया है। राज्य आईएफएमएस को पीएफएमएस से प्रभावी रूप से जोड़ने, मदर सैंक्शन का समय पर सत्यापन करने और भुगतान फाइलों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Read More हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन

 

Post Comment

Comment List

Latest News

34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता 34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में निकाय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही 34 दिनों से लागू आदर्श आचार...
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति