पीओके के कश्मीरियों ने छेड़ा गुरिल्ला युद्ध, घुटनों पर आ गई पाकिस्तान सरकार

लोग पुलिस वालों को पीट रहे हैं

पीओके के कश्मीरियों ने छेड़ा गुरिल्ला युद्ध, घुटनों पर आ गई पाकिस्तान सरकार
यहां के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि सरकार बिजली और गेहूं की कीमतों में छूट देने को तैयार है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी के नारे लगे हैं। पीओके में प्रदर्शनकारियों ने शहबाज शरीफ सरकार की हालत खराब कर दी है। वीडियो में देखा गया कि लोग पुलिस वालों को पीट रहे हैं। एक सब इंस्पेक्टर की मौत भी हुई थी। पीओके के लोग सस्ती बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। गुरिल्ला युद्ध से डरी पाकिस्तान सरकार सभी मांग मानने को तैयार हो गई है। पीओके को पाकिस्तान आजाद जम्मू कश्मीर कहता है। यहां के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने कहा कि सरकार बिजली की कीमतों में छूट देने को तैयार है।

अनवारुल हक ने आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार ने अवामी एक्शन कमेटी के साथ बातचीत की और हम एक समझौते पर पहुंचे, जिसे लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। बिजली पर भारी भरकम टैक्स के खिलाफ मीरपुर में शनिवार को दूसरे दिन हिंसक प्रदर्शन के बाद वह डिमांड मांगने को तैयार हैं। घटना को लेकर बोलते हुए अनवारुल हक ने कहा कि विरोध के कारण एक पुलिसकर्मी मारा गया, फिर भी पुलिस ने धैर्य दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिजली की कीमतों में राहत देने के लिए विकास बजट में कटौती करनी पड़ी तो वह भी करेंगे। 

पीओके की एक पार्टी के अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद यासीन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी होनी चाहिए। अगर गिलगित बाल्टिस्तान में गेहूं का आटा और बिजली सस्ती मिल सकती है, तो यहां क्यों नहीं? उन्होंने आगे कहा कि पीएम अनवारुल हक समझते हैं कि वह सबकुछ जानते हैं। यही कारण है कि आज पुलिस और पब्लिक आमने-सामने हैं। पीओके के प्रदर्शन ने पाकिस्तान को भी हिलाकर रख दिया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति शहबाज शरीफ ने सोमवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

पीओके में लगे आजादी के नारे
पीओके में प्रदर्शन के वीडियो पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाले हैं। इसमें जनता पुलिस को मारती हुई दिख रही है। वहीं पाकिस्तानी सेना के सामने आजादी-आजादी के नारे लगा रही है। एक वीडियो आया जिसमें लोग नारे लगा रहे हैं, इसका फैसला हम करेंगे। हम क्या चाहते आजादी। पाकिस्तान से लेंगे आजादी। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में लोग पुलिसकर्मियों को मारते हुए दिखे थे। हालांकि पुलिस की ओर से लोगों पर सीधे फायरिंग की गई है।

Read More जापान में तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही : मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से 60 हजार घरों की बत्ती गुल, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द 

 

Read More होर्मुज में बढ़ा युद्ध का खतरा: होर्मुज में अमेरिका और ईरान आमने-सामने, मिसाइल और ड्रोन हमलों से टूटा युद्धविराम

Tags: war

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें