ऑस्ट्रेलिया में पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 15 पाइप बम मिले, पुलिस जांच जारी

कैनबरा के बेलकोनेन में मिले 15 पाइप बम

ऑस्ट्रेलिया में पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 15 पाइप बम मिले, पुलिस जांच जारी

कैनबरा के बेलकोनेन में 15 पाइप बम बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सुरक्षा चेतावनी जारी कर जांच शुरू की।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया राजधानी क्षेत्र (एसीटी) पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बेलकोनेन इलाके में चार और पाइप बम मिले हैं, जबकि इस हफ्ते की शुरुआत में 11 बम पहले ही मिल चुके थे।

जासूसी विभाग के कार्यवाहक निरीक्षक अन्ना व्रोन्स्की ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 11 उपकरण मिले हैं और कुछ को पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया है। इस नयी जानकारी के बाद कुल बरामद बमों की संख्या 15 हो गयी है। 

एसीटी की पुलिस ने बुधवार को जनता के लिए एक सामुदायिक चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि मध्य कैनबरा से 10 किलो मीटर उत्तर-पश्चिम में बेलकोनेन के उपनगर में पाइप बम मिले हैं। यह अभी भी साफ नहीं है कि बम कितने समय से वहां पड़े थे। पुलिस जांच अभी भी जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह