गाजा में इजरायल की सीमा पर सेना तैनात करेगा पाकिस्तान, विदेश मंत्री इशाक डार ने आईएसएफ पर किया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी से लेकर कई दल इसका विरोध कर रहे 

गाजा में इजरायल की सीमा पर सेना तैनात करेगा पाकिस्तान, विदेश मंत्री इशाक डार ने आईएसएफ पर किया बड़ा ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान को समर्थन देकर पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार बुरी तरह से फंस गई है।

इस्लामाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्लान को समर्थन देकर पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार बुरी तरह से फंस गई है। ट्रंप के गाजा प्लान को सार्वजनिक करने के बाद पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी से लेकर कई दल इसका विरोध कर रहे हैं। पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ट्रंप से मुलाकात के बाद इसका समर्थन करने का ऐलान किया था। वहीं अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि ट्रंप सरकार ने पहले की योजना में बदलाव कर दिया है जो उसे मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर 8 मुस्लिम देशों की ओर से संयुक्त रूप से पेश किए गए प्रस्तावों को मंजूर नहीं किया गया तो यह गाजा शांति योजना उन्हें स्वीकार नहीं होगी।

वहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने संदेश दिया है कि अगर शांति समझौते के तहत गाजा में कोई अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक सेना तैनात की जाती है तो उनका देश इसमें शामिल हो सकता है। डार ने मंगलवार को कहा कि गाजा में हिंसा समाप्त करने के लिए हाल में घोषित शांति प्रस्ताव के तहत वहां मुस्लिम राष्ट्रों की शांति सेना के हिस्से के रूप में सैनिकों की तैनाती पर पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग "वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के समय सोनिया गांधी पर अपमानजनक आचरण का आरोप...
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च