पाकिस्तान के आतंकी संबंधों का खुलासा : यूएन रिपोर्ट में आया टीआरएफ का नाम, भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत 

सभी फैसलों पर परिषद के सदस्यों की सर्वसम्मति होती है

पाकिस्तान के आतंकी संबंधों का खुलासा : यूएन रिपोर्ट में आया टीआरएफ का नाम, भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत 

यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समिति के सभी फैसलों पर परिषद के सदस्यों की सर्वसम्मति होती है। 

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक रिपोर्ट में  पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान में सक्रिय द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की भूमिका का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। इसे भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति निगरानी दल (एमटी) रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की ऐसी पहली रिपोर्ट है जिसमें टीआरएफ को आतंकवादी संगठन बताते हुए इसे सीधे पाकिस्तान के आतंकवादी नेटवर्क से जोड़ा गया है। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समिति के सभी फैसलों पर परिषद के सदस्यों की सर्वसम्मति होती है। 

पाक ने पहले की टीआरएफ के उल्लेख को दबाने की कोशिश 
इस साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटक  मारे गए थे। पाकिस्तान ने रिपोर्ट में आए टीआरएफ के जिक्र को पहले दबाने की कोशिश की थी और उसके विदेश मंत्री इशहाक डार ने पाकिस्तान की संसद में गलत दावा किया कि पहलगाम हमले की निंदा वाले परिषद के बयान में टीआरएफ का उल्लेख उनकी कोशिशों के बाद हटा दिया गया है। पाकिस्तान के लिए यह काफी अपमानजनक है कि एमटी रिपोर्ट में टीआरएफ को शामिल किया गया है और साथ ही क्षेत्रीय आतंकवाद मामले में पाकिस्तान की संलिप्तता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखा गया है। 

यह होगा असर
यह रिपोर्ट 2019 के बाद संरा का ऐसा पहला दस्तावेज है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी समूहों के साथ टीआरएफ के संबंधों की पुष्टि की गई है। इसका रिपोर्ट का असर यह होगा कि संरा के ढांचे के तहत टीआरएफ की पहचान एक आतंकवादी समूह के रूप में होगी। इससे संरा के सभी सदस्य देशों पर 1267 व्यवस्था के तहत टीआरएफ और उससे संबंध रखने वाले लोगों या संस्थाओं के खिलाफ संपत्ति की ज़ब्ती, यात्रा, वित्तीय और हथियार बेचने पर रोक सहित दूसरे तरह के प्रतिबंधों को लागू करने की जिम्मेदारी आ जाएगी। 

 

Read More ट्रंप का चीन के साथ 17 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद खरीद का वादा, समझौते पर हस्ताक्षर 

Tags: terrorist

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश