पेरू: कार दुर्घटना में 8 लोगों की मौत
मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य
दुर्घटना में मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
लीमा। पेरू के दक्षिणपूर्वी कुज्को विभाग में कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।आरपीपी रेडियो ब्रॉडकास्टर के अनुसार लाल रंग की कार की ट्रक से हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं जोकि कार में सवार थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Tags: peru
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 19:29:31
बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत ने पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज...

Comment List