किम जोंग की यात्रा के दौरान किसी समझौते पर नहीं किए हस्ताक्षर : रूस

उत्तर कोरियाई नेता फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं

किम जोंग की यात्रा के दौरान किसी समझौते पर नहीं किए हस्ताक्षर : रूस
किम से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि उन्होंने सैन्य सहयोग के लिए संभावनाएं देखीं। रूसी सुदूर पूर्व के अपने विस्तारित दौरे के हिस्से के रूप में किम ने प्रमुख रूसी इंजीनियरिंग केंद्र, कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर में एक रूसी सैन्य विमानन कारखाने का दौरा किया।

मॉस्को। रुस ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की रूस की यात्रा के दौरान किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। उत्तर कोरियाई नेता फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं। रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए गए और किसी पर हस्ताक्षर करने की कोई योजना नहीं थी। किम ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। 

किम से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि उन्होंने सैन्य सहयोग के लिए संभावनाएं देखीं। रूसी सुदूर पूर्व के अपने विस्तारित दौरे के हिस्से के रूप में किम ने प्रमुख रूसी इंजीनियरिंग केंद्र, कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर में एक रूसी सैन्य विमानन कारखाने का दौरा किया।

Tags: tour

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव