रूस ने आक्रामक व्यवहार दिखाया, उसे अब उसके परिणाम भी झेलने चाहिए: जेलेंस्की

कहा- यूक्रेनी लोगों के जीवन की रक्षा की जानी चाहिए

रूस ने आक्रामक व्यवहार दिखाया, उसे अब उसके परिणाम भी झेलने चाहिए: जेलेंस्की

यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रमुख ने कहा है कि ईयू के देश रूस पर नये प्रतिबंध लगाने को सहमत हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के खिलाफ विशेष न्यायाधिकरण के गठन से दूसरे देश की भूमि हथियाने और हजारों निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले रूस पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में रूस के कब्जे से छुडाए गए पूर्वोत्तर शहर इज़ुम में 445 नयी कब्रें मिली हैं। उन्होंने अपने भाषण और शांति के लिए पांच जरूरी शर्तों को बताते हुए कम से कम 15 बार सजा शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि रूस ने जो आक्रामक व्यवहार दिखाया है उसे अब उसके परिणाम भी झेलने चाहिए।

जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में एक शक्तिशाली भूमिका से अलग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी लोगों के जीवन की रक्षा की जानी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य देश की सीमाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने राजधानी कीव के लिए एक नई सुरक्षा गारंटी की मांग की और रूस के सैन्य आक्रमण के खिलाफ विश्व से एकजुट होने की अपील की है।

इस बीच यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रमुख ने कहा है कि ईयू के देश रूस पर नये प्रतिबंध लगाने को सहमत हैं। जेलेंस्की ने सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र में 101 देशों का धन्यवाद भी दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम, जानें पूरा मामला