रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला: खार्कीव में यूक्रेनी सेना के UAV गोदामों को बनाया निशाना, भारी नुकसान का दावा

153 ड्रोन मार गिराने का दावा

रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला: खार्कीव में यूक्रेनी सेना के UAV गोदामों को बनाया निशाना, भारी नुकसान का दावा
रूसी सेना के 'गेरान' स्ट्राइक ड्रोन ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र में स्थित यूक्रेनी सैन्य गोदामों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ठिकानों पर मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी), ड्रोन स्पेयर पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे गए थे। निगरानी प्रणालियों ने हमलों की पुष्टि की है।

मॉस्को। रूस के 'गेरान' ड्रोन ने यूक्रेन के खार्कीव इलाके में यूक्रेनी सेना के उन गोदामों पर हमला किया, जहाँ बिना पायलट वाले हवाई वाहन (यूएवी), ड्रोन के पुर्जे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने हमलों के वीडियो फुटेज के साथ जारी बयान में कहा कि इन हमलों में साविंट्सी , ज़िडकी , बारविंकोवे और वोलोखिव यार इलाकों के पास मौजूद गोदामों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा, "रूस के रक्षा मंत्रालय ने 'गेरान' स्ट्राइक यूएवी टीमों के फुटेज जारी किए हैं, जिनमें खार्कीव इलाके के साविंट्सी, ज़िडकी, बारविंकोवे और वोलोखिव यार इलाकों के पास यूक्रेनी सेना के उन गोदामों पर हमला करते हुए दिखाया गया है, जहाँ कई तरह के बिना पायलट वाले हवाई वाहन, उनके पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे थे।"

मंत्रालय ने बताया कि निगरानी प्रणालियों ने रियल-टाइम में इन हमलों की पुष्टि की। रूसी दावों पर यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके अलावा, क्षेत्रीय गवर्नर पावेल माल्कोव ने आज बताया कि रात भर में रूस के रियाज़ान इलाके में पांच यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गये हैं। इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। माल्कोव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "रात भर में रियाज़ान इलाके में पांच यूएवी (बिना पायलट वाले हवाई वाहन) मार गिराए गये। इसमें कोई घायल नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ।" इससे पहले आज रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रात भर में कई इलाकों में 153 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी ने घोड़ी दाने के जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। गोठड़ा स्थित खेत...
आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा
एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से भक्ति का माहौल
कार से 45 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद : एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
राजस्थान सरकार का सरकारी वकीलों को बड़ा तोहफा, महाधिवक्ता समेत विधि अधिकारियों की फीस में भारी बढ़ोतरी का फैसला
रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा: भाइयों के लिए राखी लेने जा रही 8 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत