हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया

कब्जे में लेकर ईरान की ओर ले जाया गया

हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया

ओमान तट के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने गोलीबारी कर MSC Francesca और Epaminondas समेत जहाज जब्त करने का दावा किया। आरोप—नियम उल्लंघन, बिना परमिट संचालन और नेविगेशन से छेड़छाड़। भारत की ओर मुंद्रा जा रहे जहाज को रोका गया। ईरान ने इन्हें इजरायल से जुड़ा बताया, हालात अब भी अस्थिर।

तेहरान। ओमान तट के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कई जहाजों पर भारी गोलीबारी की और दो जहाजों—MSC Francesca और Epaminondas—को जब्त करने का दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन जहाजों पर समुद्री नियमों के उल्लंघन, बिना परमिट संचालन और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की ओर रहे एक जहाज को भी निशाना बनाया गया, जो गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि उसे भी कब्जे में लेकर ईरान की ओर ले जाया गया है। IRGC ने इन जहाजों को इजरायल से जुड़ा बताते हुए कार्रवाई को जायज ठहराया है। क्षेत्र में संघर्ष-विराम की बातचीत जारी है, इसके बावजूद हॉर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है।

 

Tags: ship

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी