इजरायली दूतावास के पास ग्रेनेड विस्फोट के आरोपियों को 14 साल की सजा: राजनयिक मिशन भवन पर फेंके थे हथगोले, एक आवासीय भवन पर गिरे

इजरायली दूतावास हमला: दो स्वीडिश नागरिक दोषी

इजरायली दूतावास के पास ग्रेनेड विस्फोट के आरोपियों को 14 साल की सजा: राजनयिक मिशन भवन पर फेंके थे हथगोले, एक आवासीय भवन पर गिरे

कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास ग्रेनेड विस्फोट मामले में डेनमार्क की अदालत ने दो स्वीडिश नागरिकों को साजिश दोषी मानते हुए 12 और 14 साल कैद की सजा सुनाई।

कोपेनहेगन। डेनमार्क की एक अदालत ने कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के समीप ग्रेनेड विस्फोट करने के आरोप में दो स्वीडिश नागरिकों को क्रमश: 12 और 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह जानकारी डेनिश मीडिया से प्राप्त हुई। अक्टूबर 2025 में, डेनिश अभियोजक कार्यालय ने दो स्वीडिश नागरिकों पर अक्टूबर 2024 में कोपेनहेगन में इजरायली दूतावास के पास ग्रेनेड विस्फोट करके आतंकवादी हमला करने का आरोप लगाया।

अभियोजकों ने कहा कि 18 और 20 वर्ष के युवकों ने एक पूर्व-नियोजित साजिश के अंतर्गत अज्ञात सहयोगियों की मदद से दूतावास परिसर में पांच हथगोले लाए, उनमें से दो को राजनयिक मिशन भवन पर फेंका लेकिन वे पास के एक आवासीय भवन में जा गिरे। युवकों पर राजनयिक मिशन के सुरक्षा गार्डों की जान खतरे में डालने और हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया क्योंकि विस्फोट से पास के एक घर में रहने वाले लोग भी प्रभावित हो सकते थे।

अक्टूबर 2024 की शुरुआत में, स्टॉकहोम और कोपेनहेगन में इजरायली दूतावासों के पास गोलीबारी और विस्फोट की घटनाएं हुईं। स्टॉकहोम पुलिस और डेनमार्क स्थित इजरायली दूतावास ने बताया कि दूतावास के कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। कोपेनहेगन में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनकी पहचान 15 से 20 वर्ष की आयु के स्वीडिश नागरिकों के रूप में हुई। कोपेनहेगन पुलिस ने बताया कि दूतावास के पास दो हथगोले के कारण विस्फोट हुए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान