जॉर्डन में ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत, कई घायल

अमेरिका ने सीरिया और इराक में सक्रिय ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार ठहराया

जॉर्डन में ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत, कई घायल

बाइडेन ने रविवार की रात कहा कि उनका प्रशासन अभी भी हमले के बारे में तथ्य जुटा रहा है।

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि शनिवार रात सीरिया की सीमा के पास पूर्वोत्तर जॉर्डन में तैनात अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बाइडेन ने रविवार की रात कहा कि उनका प्रशासन अभी भी हमले के बारे में तथ्य जुटा रहा है। उन्होंने इस हमले के लिए सीरिया और इराक में सक्रिय ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार ठहराया। उधर, अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि एकतरफा हमले वाले ड्रोन द्वारा किए गए हमले में घायल सैनिकों की संख्या 25 है।

बाइडेन ने कहा कि अमेरिका सभी जिम्मेदार लोगों को एक समय और अपनी पसंद के तरीके से जवाबदेह ठहराएगा। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से सीरिया और इराक में अमेरिकी सैनिकों पर अक्सर हमले हो रहे हैं। क्षेत्र में ईरान समर्थित मिलिशिया के खिलाफ अमेरिका के जवाबी हमले अब तक उन्हें रोकने में विफल रहे हैं, जिसकी परिणति पहली बार हमलों में अमेरिकी सैनिकों की मौत के रूप में सामने आयी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अरावली सभागृह में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई। महाप्रबंधक...
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान
आज का भविष्यफल