गलती से मारे गए गाजा में कैद तीन बंधक: इजरायली सेना

सेना की कार्रवाई में मारा गया योतम हैम एक संगीतकार था

गलती से मारे गए गाजा में कैद तीन बंधक: इजरायली सेना
तीनों नागरिकों  के शव इजरायली क्षेत्र में लौटा दिए गए हैं, जहां जांच से उनकी पहचान की पुष्टि हुई।इजरायल पर सात अक्टूबर के हमलों में पकड़े जाने के बाद से 100 से अधिक बंधक गाजा में कैद में हैं।

यरूशलम। इजरायली सेना ने कहा  है कि उसने  गाजा में अपने अभियान के दौरान गलती से तीन बंधकों को मार डाला और इसके लिए परिजनों  से माफी मांगी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों की  मौत को असहनीय त्रासदी करार दिया है। नेतन्याहू ने कहा, हम अपने घावों पर मरहम लगाएंगे, सबक सीखेंगे और अपने सभी अपहृत लोगों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए सर्वोच्च प्रयास जारी रखेंगे।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान जारी करके कहा कि शुक्रवार की घटना की जांच की जा रही है। वह Þदुखद घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

सेना ने कहा कि तीनों इजरायली बंधकों का नाम योतम हैम (28 साल) , समीर तलाल्का (22 साल) और अलोन शमरिज (26 साल) है। उसने दुख जाहिर करते हुए कहा,'' कल तीनों को गाजा के उत्तर में शेजैया में सक्रिय सैनिकों ने गोली मार दी थी।"

आईडीएफ ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय मिशन लापता लोगों का पता लगाना और सभी बंधकों को घर लौटाना है।

Read More दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग पर संकट, ईरान ने बंद बताया तो अमेरिका बोला- होर्मुज पूरी तरह खुला

सेना के इस खुलासे के बाद सैकड़ों लोग मध्य तेल अवीव में एकत्र हुए और शहर में आईडीएफ सैन्य अड्डे तक मार्च किया। उन्होंने सरकार से शेष बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौता करने की मांग की।

Read More होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईराना का हमला : यूएई ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन

तीनों नागरिकों  के शव इजरायली क्षेत्र में लौटा दिए गए हैं, जहां जांच से उनकी पहचान की पुष्टि हुई।इजरायल पर सात अक्टूबर के हमलों में पकड़े जाने के बाद से 100 से अधिक बंधक गाजा में कैद में हैं।

Read More अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 

सेना की कार्रवाई में मारा गया योतम हैम एक संगीतकार था। उसे सात अक्टूबर को किबुत्ज कफऱ अजा से अपहरण कर लिया गया था। उसकी मां ने बीबीसी से इसके पहले कहा था कि  जब वे अपने घर में छिपे हुए थे  तब वे एक दूसरे से फोन पर संपर्क में थे लेकिन बाद उनका संपर्क टूट गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता...
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी