ट्विटर ने 44 बिलियन डॉलर के सौदे पर एलन मस्क पर किया केस

यह कदम मस्क द्वारा सौदे को समाप्त करने के बाद उठाया

ट्विटर ने 44  बिलियन डॉलर के सौदे पर एलन मस्क पर किया केस

ट्विटर ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ उनकी तरफ से सोशल मीडिया फर्म खरीदने के सौदे को खत्म करने के लिए मुकदमा दायर किया है।

वाशिंगटन। ट्विटर ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ उनकी तरफ से सोशल मीडिया फर्म खरीदने के सौदे को खत्म करने के लिए मुकदमा दायर किया है। यह कदम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा 44 अरब अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त करने के बाद उठाया गया। स्पूतनिक के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने फर्जी (बॉट) अकाउंट्स की सही संख्या छिपाने और इस बारे में मांगी गई पूरी जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है और उन्होंने इसी आधार पर डील कैंसल करने का ऐलान किया है।

इसके जवाब में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कहा कि 44 अरब अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त करने के फैसले पर मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के मुताबिक अगर कोई भी पार्टी इसे रद्द करती है, तो उसे 1 बिलियन डॉलर यानि लगभग 7,904 करोड़ रुपये की टर्मिनेशन फी भरनी होगी। ट्विटर ने डेलवेयर कोर्ट से गुजारिश की है कि वह मस्क को आदेश दे कि ट्विटर डील उसी कीमत (54.20 डॉलर प्रति शेयर) पर पूरी की जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल